चिकनपॉक्स निकलने से पहले क्या आपको खुजली होती है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 10:09

चिकन पॉक्स के लक्षण – Symptoms of Chicken Pox in Hindi

सामान्यतः चिकन पॉक्स संक्रमण वायरस के संपर्क में आने के 10 से 21 दिन तक होता है और 5-10 दिन तक रहता है। छोटे, द्रव से भरे फफोले के साथ खुजली होना इसका मुख्य लक्षण है, इसके अतिरिक्त इसके लक्षण बच्चों और व्यस्कों में अलग अलग होते हैं। चिकन पॉक्स के सामान्य लक्षण- Symptoms of Chicken pox in Hindi इस प्रकार हैं-

बुखार (Fever in Hindi)
दाने के साथ चक्कर आना
तेज़ दिल की धड़कन
सांस की तकलीफ
झटके/दौरे पड़ना
मांसपेशियों के समन्वय की कमी
थकान/कमजोरी (fatigue meaning in hindi)
खाँसी बढ़ना
उल्टी- Vomiting
गर्दन में कठोरता महसूस करना इत्यादि

ज्यादातर बच्चों को चिकनपॉक्स 10 साल की उम्र से पहले होता है, बच्चों में चिकन पॉक्स के लक्षण इस प्रकार हैं –

बुखार, दर्द और सिरदर्द अक्सर एक दिन या उससे पहले लाल चकतों के निकलने से पहले शुरू होता है।
स्पॉट (दाने)- शरीर पर छोटे-छोटे धब्बे दिखाई देते हैं और कुछ समय बाद वे छोटे फफोले में विकसित हो जाते हैं और खुजली(Khujli ke upay) का कारण बनते हैं। ये धब्बे शरीर पर कहीं भी हो सकते हैं। कुछ बच्चों को चिकन पॉक्स के धब्बे इतने ज्यादा हो जाते हैं की उनका पूरा शरीर धब्बों से ढंक जाता है।
भूख कम लगना और खाना खाने में परेशानी आना।

चिकन पॉक्स के लक्षण व्यस्कों में:

व्यस्कों में चिकन पॉक्स के लक्षण, बच्चों में चिकन पॉक्स के लक्षणों के समान ही होते हैं किन्तु व्यस्कों में यह लक्षण कई बार अधिक घातक हो सकते हैं। इसके मुख्य लक्षणों में सम्मिलित हैं-

फ़्लू जैसे लक्षण- बुखार, थकान, भूख ना लगना, शरीर में दर्द, और सिरदर्द। लाल धब्बे चेहरे और छाती पर दिखाई देते हैं, अंत में पूरे शरीर में फैलते हैं।
लाल धब्बे, खुजली, द्रव से भरे फफोले पूरे शरीर पर हो जाते हैं।
द्रव से भरे छाले, घाव बन जाना।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info